Most Sixes in T20 Cricket History: टी20 क्रिकेट हमेशा से आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाना किसी भी बल्लेबाज की स्ट्राइकिंग एबिलिटी को दर्शाता है। कई बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में विस्फोटक पारियां खेली हैं, लेकिन जब बात छक्कों की आती है, तो कुछ खिलाड़ी दूसरों से आगे निकल जाते हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल (1056 छक्के) के नाम दर्ज है और यह किसी भी बल्लेबाज के लिए तोड़ना आसान नहीं होगा। हालांकि, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल भी इस लिस्ट में आगे हैं।
वर्तमान में सक्रिय बल्लेबाजों में निकोलस पूरन, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो और रोहित शर्मा लगातार छक्के लगा रहे हैं, जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले सालों में यह लिस्ट कैसे बदलती है।
आइए नजर डालते हैं टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों पर।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी
10. डेविड मिलर – 502 छक्के
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने 2008 से अब तक 519 टी20 मैचों में 502 छक्के लगाए हैं। मिलर के नाम इस फॉर्मेट में 11190 रन दर्ज हैं और उनका स्ट्राइक रेट 137.89 का रहा है।
9. जोस बटलर – 515 छक्के
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने 2009 से अब तक 434 मैचों में 515 छक्के लगाए हैं। बटलर के नाम 12113 रन हैं और उनका स्ट्राइक रेट 145.15 का रहा है। बटलर इस फॉर्मेट में अब तक पूरी तरह से सक्रिय हैं।
8. रोहित शर्मा – 525 छक्के
भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2007 से अब तक 449 टी20 मैचों में 525 छक्के लगाए हैं। रोहित के नाम 11830 रन हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 121 रन* है। रोहित ने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल में वह अब भी सक्रिय हैं।
7. ग्लेन मैक्सवेल – 529 छक्के
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 2010 से लेकर अब तक अपने 459 टी20 मैचों में 529 छक्के लगाए हैं। मैक्सवेल अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने टी20 में 10377 रन भी बनाए हैं।
6. कॉलिन मुनरो – 550 छक्के
न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 2010 से अब तक 434 मैचों में 550 छक्के लगाए हैं। मुनरो का टी20 स्ट्राइक रेट 140.50 का रहा है और उन्होंने 11007 रन बनाए हैं।
5. एलेक्स हेल्स – 552 छक्के
इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर एलेक्स हेल्स ने 2009 से अब तक 494 टी20 मैचों में 552 छक्के लगाए हैं। हेल्स के नाम इस फॉर्मेट में 13610 रन दर्ज हैं और उनका स्ट्राइक रेट 145.28 का रहा है।
4. निकोलस पूरन – 602 छक्के
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 2013 से अब तक 385 टी20 मैचों में 606 छक्के लगाए हैं। पूरन ने अब तक 8717 रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 102* है। पूरन ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम के खिलाफ 600वां टी20 छक्का जड़ा।
3. आंद्रे रसेल – 733 छक्के
वेस्टइंडीज के एक और दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 2010 से अब तक 539 मैचों में उन्होंने 733 छक्के लगाए हैं। रसेल का स्ट्राइक रेट 168.89 का है, जो इस लिस्ट में शामिल बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है।
2. किरोन पोलार्ड – 908 छक्के
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने 2006 से अब तक 695 टी20 मैचों में 908 छक्के लगाए हैं। पोलार्ड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इस फॉर्मेट में 13537 रन बना चुके हैं। उनका टी20 स्ट्राइक रेट 150.19 का रहा है।
1. क्रिस गेल – 1056 छक्के
टी20 क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 2005 से 2022 के बीच 463 टी20 मैचों में उन्होंने 1056 छक्के जड़े हैं। इस दौरान 14562 रन बनाने वाले गेल का हाईएस्ट स्कोर 175* है, जो कि टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।