MS Dhoni’s Former CSK Teammate Suraj Randiv Now Drives a Bus in Australia: क्रिकेट की दुनिया में एक समय पर चमक बिखेरने वाले कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी ज़िंदगी आज पूरी तरह बदल चुकी है। श्रीलंका के पूर्व ऑफ-स्पिनर सूरज रणदीव उन्हीं में से एक हैं। IPL में MS धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले रणदीव आज ऑस्ट्रेलिया में बस ड्राइवर का काम कर रहे हैं।
रणदीव 2011 और 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उन्होंने धोनी की अगुवाई में कुल 8 मैच खेले और 6 विकेट झटके। 2011 में उन्हें ऑक्शन में उन्हें 36.8 लाख रुपये में खरीदा गया था। वह टीम का नियमित सदस्य नहीं बन पाए, लेकिन जब भी मौका मिला, उन्होंने गेंदबाज़ी में दम दिखाया।
वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने का भी मिला था मौका
सूरज रणदीव की पहचान सिर्फ IPL तक सीमित नहीं रही। वह श्रीलंका की उस टीम का हिस्सा रहे जिसने 2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए उस मुकाबले में उन्होंने 9 ओवर में 43 रन दिए थे। भारत के खिलाफ खेले गए उस फाइनल में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रणदीव का प्रदर्शन संतुलित रहा।
श्रीलंका के लिए उन्होंने कुल 50 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जिनमें 12 टेस्ट, 31 वनडे और 7 टी20 शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 43 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किए।
ऑस्ट्रेलिया में कर रहे हैं नया संघर्ष
क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद सूरज रणदीव ने अपनी नई ज़िंदगी ऑस्ट्रेलिया में शुरू की। वर्तमान में वह मेलबर्न में बस ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे हैं। उनके साथ एक और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर चिन्थाका जयसिंघे भी यही काम करते हैं।
कभी भीड़ भरे स्टेडियम में खेलते सूरज रणदीव आज मेलबर्न की सड़कों पर बस चलाते हैं। यह बदलाव न सिर्फ पेशेवर रूप से बड़ा है, बल्कि यह बताता है कि क्रिकेट के बाद कई खिलाड़ियों को एक नई शुरुआत करनी पड़ती है।
व्यक्तिगत जीवन और धार्मिक परिवर्तन
रणदीव का जन्म ‘मोहम्मद मस्रुक सूरज’ नाम से हुआ था और बाद में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। यह परिवर्तन उन्होंने युवावस्था में किया था। उनका नाम बदलने की खबरें भी कई बार चर्चा में रही हैं।
उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी लंबा और प्रभावशाली करियर निभाया। रणदीव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 681 विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन देकर 9 विकेट लेना रहा।
IPL में क्यों नहीं चले आगे?
चेन्नई सुपर किंग्स ने 2012 के बाद रणदीव को रिलीज़ कर दिया। उस समय राजनीतिक कारणों से श्रीलंकाई खिलाड़ियों को चेन्नई में खेलने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद IPL में उनका करियर थम गया। हालांकि, उन्होंने घरेलू और विदेशी लीगों में क्रिकेट जारी रखा।
आज धोनी की टीम संघर्ष में
IPL 2025 में MS धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त अच्छी स्थिति में नहीं है। टीम ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 रन से हार का सामना किया। इस समय अंक तालिका में टीम नीचे के पायदान पर है, जिससे प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल हो गई है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।