हैदराबाद किंग्समैन और मुल्तान सुल्तांस मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
PSL 2026 का 8वां मुकाबला हैदराबाद किंग्समैन और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 1 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें जीत के साथ अभियान को आगे ले जाना चाहेंगी। एक तरफ मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद किंग्समैन है, तो दूसरी तरफ एश्टन टर्नर की अगुवाई में मुल्तान सुल्तांस नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समैन मैच में कौन जीतेगा।
हैदराबाद किंग्समैन बनाम मुल्तान सुल्तांस हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: –
हैदराबाद किंग्समैन की जीत: –
मुल्तान सुल्तांस की जीत: –
नो रिजल्ट: –
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट
गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 58 मैच खेले गए हैं, जिसमें 31 बार पहले खेलने वाली और 27 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।
टोटल मैच- 58
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 27
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 31
हैदराबाद किंग्समैन बनाम मुल्तान सुल्तांस संभावित प्लेइंग 11
हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली।
मुल्तान सुल्तान
जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल।
हैदराबाद किंग्समैन बनाम मुल्तान सुल्तांस: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
हैदराबाद किंग्समैन
हैदराबाद किंग्समैन की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। सैम आयूब और उस्मान खान टॉप ऑर्डर में फ़ायरपावर ला रहे हैं। जबकि मार्नस लाबुशेन और कुसल परेरा मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
गेंदबाजी में रिले मेरेडिथ और आकिफ जावेद अनुभव लाते हैं जबकि हम्माद खान मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।
मुल्तान सुल्तांस
एश्टन टर्नर मुल्तान सुल्तांस के कप्तान के तौर पर टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि स्टीव स्मिथ और जोश फिलिप मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में पीटर सिडल, मुहम्मद वसीम और तबरेज़ शम्सी जैसे विकल्प मौजूद हैं।
मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई स्कोरिंग एनकाउंटर होने वाला हैं। यहां टोटल डिफेंड करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है।
इस सीजन मुल्तान सुल्तांस की टीम बहुत मजबूत दिख रही हैं। उनके पास बैटिंग और बॉलिंग में बैलेंस हैं जबकि हैदराबाद किंग्समैन के पास भी मैच विनर्स हैं जो कि मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। लेकिन ओवरऑल पेशावर की टीम ज्यादा मजबूत हैं और इस मैच में उनके जीतने के चांस हैं।

