Mumbai vs Gujarat Pitch Report and Weather Condition : आज वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस महिला टीम और गुजरात जायंट्स महिला टीम आपसे में भिड़ने वाली हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज 13 मार्च को शाम 7:30 बजे मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इसके अलावा ये दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी बेताब हैं। इसके चलते हुए यह मैच काफी अहम हो गया है।

मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने आठ मैचों में पांच जीत और तीन हार के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए अभियान को समाप्त किया था। इसके अलावा यह टीम आरसीबी के खिलाफ अपने आखिरी मैच में भी 11 रनों से हार गई थी। तभी तो अब हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई वापसी करने और टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसके अलावा गुजरात जायंट्स की महिला टीम ने चार मैच जीते और चार हारे थे। इसके बाद वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। इस टीम का अंतिम लीग स्टेज मैच मुंबई के साथ था। उस मैच में गुजरात की टीम को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। तभी तो अब वह अपने उस हार का बदला लेने और इसके फाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के इरादे से उतरने वाली है।
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :-

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पहली पारी में बल्लेबाजों के लिए काफी सहायकपूर्ण मानी जाती है। इस मैदान का औसत स्कोर 164 रन है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत 168 रन है। जबकि दूसरी पारी में यहां पर स्पिनरों को काफी मदद मिलनी शुरू हो जाती है। तभी तो यहां पर कप्तान टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करता है।
ब्रेबोर्न स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट :-

आज के दिन मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई में MI बनाम GG मुकाबले के दिन धूप खिली रहने वाली है। इसका मतलब है आज मौसम साफ रहेगा। तभी तो आज के WPL एलिमिनेटर में किसी भी बड़ी रुकावट की कोई भी सम्भावना नहीं है। इसके अलावा आज के दिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI :-
मुंबई की संभावित XI : हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), सजीवन सजाना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया।
गुजरात की संभावित XI : बेथ मूनी (विकेट कीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एशले गार्डनर (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, डिएंड्रा डॉटिन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।