पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की शुरुआत 6 जुलाई से होने वाली है, जिसमें 32 खेलों के 329 इवेंट आयोजित होंगे। इस मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में भारत के भी कई खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस बार भी भारतीय फैंस की नजरें भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक जीतने वाला भारत 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में अपने पदकों की संख्या बढ़ाना चाहेगा।
Paris Olympics 2024 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं और इसके लिए खिलाड़ियों के क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। भारत भी इस मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में ओलंपिक पदक विजेताओं और विश्व चैंपियनों के साथ उतरेगा और उनसे पदक जीतने की उम्मीद करेगा। इस इवेंट में भारत के कुछ एथलीट ऐसे हैं, जो पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने के दावेदार हो सकते हैं।
5 भारतीय एथलीट जो Paris Olympics 2024 में भारत के लिए पदक जीत सकते हैं
पिछले कुछ सालों में अलग-अलग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ एथलीट Paris Olympics 2024 में भारत के लिए पदक जीत सकते हैं, जिनमें से 5 एथलीट के बारे में नीचे बताया जा रहा है।
1. नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra):

टोक्यो ओलंपिक में 88.58 मीटर थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा निश्चित रूप से Paris Olympics 2024 में भारत के पदक के दावेदार हैं। इस ओलंपिक में उनकी प्रतियोगिता जोहान्स वेटर, एंडरसन पीटर्स, अरशद नदीम और जैकब वाडलेज्च जैसे खिलाड़ियों से होगी। इस ओलंपिक में भारत उनसे 90 मीटर थ्रो के स्पेशल क्लब में शामिल होने और देश के लिए एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद करेगा।
2. पीवी सिंधू (PV Sindhu):

भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू पेरिस ओलंपिक में एक पदक जीतते ही ओलंपिक इतिहास में व्यक्तिगत रूप से तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन जाएंगी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। हालांकि, 2023 में सिंधु का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।
उन्होंने पिछले साल 19 टूर्नामेंट खेले, जिनमें से आठ में वह पहले दौर में ही बाहर हो गईं और एक भी खिताब नहीं जीत सकीं। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन मार्च में मैड्रिड मास्टर्स में उपविजेता रहा था। लेकिन फिर भी पीवी सिंधू पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत के लिए पदक जीतने के दावेदार हैं।
3. निकहत जरीन (Nikhat Zareen):

मुक्केबाजी में भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक निकहत जरीन पिछले साल एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में हारने से पहले लगभग दो साल तक अजेय रहीं थीं। वह दो बार की विश्व चैंपियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियन रह चुकी हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पेरिस ओलंपिक में भारत के भारत के लिए पदक जीतने के दावेदार हैं।
4. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy & Chirag Shetty):

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को जोड़ी पेरिस ओलंपिक में भारत को बैडमिंटन में पहला स्वर्ण पदक दिला सकती है। यह धमाकेदार जोड़ी इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। उन्होंने एशियन गेम्स, इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप जीती और विश्व में पहली रैंक हासिल की। यह जोड़ी Paris Olympics 2024 में भारत के लिए पदक जीतने प्रबल दावेदार हैं।
5. लवलीना बोर्गोहेन (Lovlina Borgohain):

लवलीना बोर्गोहेन टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थीं। उन्होंने अब अपना भार वर्ग 69 किग्रा से ट्रांसफर करके 75 किग्रा वर्ग में कर दिया है। वह इस वर्ग में विश्व चैंपियन हैं और एशियन गेम्स में रजत पदक भी जीत चुकी हैं। वह इस समय जिस फॉर्म में चल रहीं है, उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह Paris Olympics 2024 में एक पदक जीतकर मुक्केबाजी में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बन सकती हैं।