National Games 2025 Uttarakhand Schedule: भारत का प्रतिष्ठित मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट नेशनल गेम्स का 38वां संस्करण उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित किया जाएगा। यह भव्य स्पोर्ट्स इवेंट 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें देशभर के 10,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और अधिकारी भाग लेंगे।
नेशनल गेम्स का पिछला संस्करण 2023 में गोवा में आयोजित किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र ने 80 गोल्ड, 69 सिल्वर और 79 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे। वह कुल 228 मेडल के साथ सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले राज्यों की सूची में पहले स्थान पर थे।

नेशनल गेम्स 2025 में 32 खेलों के साथ-साथ 4 प्रदर्शनी खेल भी शामिल किए गए हैं। प्रदर्शनी खेलों में मल्लखंब, कलारीपयट्टू, राफ्टिंग और योगासन प्रमुख हैं। हालाँकि, नेशनल गेम्स का समापन 13 फरवरी को हो रहा है, लेकिन समापन समारोह 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
यहाँ हम आपको नेशनल गेम्स 2025 उत्तराखंड का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताने जा रहे हैं।
नेशनल गेम्स 2025 उत्तराखंड का शेड्यूल – National Games 2025 Uttarakhand Schedule
स्पोर्ट्स | तारीख | आयोजन की जगह |
---|---|---|
ट्रायथलॉन | 26-30 जनवरी | मानसखंड तरणताल, गोलापार |
बास्केटबॉल | 28 जनवरी-3 फरवरी | भागीरथी हॉल, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
खो-खो | 28 जनवरी-1 फरवरी | चौखंबा हॉल, मानसखंड खेल परिसर, गोलापार |
एक्वेटिक्स | 29 जनवरी-4 फरवरी | मानसखंड तरणताल, गोलापार |
बैडमिंटन | 29 जनवरी-4 फरवरी | मल्टीपरपज हॉल, परेड ग्राउंड |
फुटबॉल | 29 जनवरी-7 फरवरी | IGICS, मानसखंड खेल परिसर, गोलापार (पुरुष) और हल्द्वानी फुटबॉल स्टेडियम (महिला) |
कबड्डी | 29 जनवरी-2 फरवरी | योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद स्टेडियम |
कलारीपयट्टू | 29-30 जनवरी | मल्टीपरपज हॉल, पुलिस लाइन, रोशनाबाद स्टेडियम |
राफ्टिंग | 29-31 जनवरी | काकड़घाट – बूम मंदिर और चरण मंदिर – बूम मंदिर |
रग्बी | 29 जनवरी-1 फरवरी | गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
निशानेबाजी | 29 जनवरी-12 फरवरी | त्रिशूल शूटिंग रेंज, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर और 46 बटालियन, पीएसी |
वॉलीबॉल | 29 जनवरी-2 फरवरी | शिवालिक हॉल |
वुशु | 29 जनवरी-1 फरवरी | कंचनजंगा हॉल, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
साइक्लिंग | 30 जनवरी-11 फरवरी | शिवालिक वेलोड्रोम, सातताल क्रिश्चियन आश्रम |
स्क्वैश | 30 जनवरी-3 फरवरी | स्क्वैश कोर्ट, रजत जयंती खेल परिसर |
भारोत्तोलन | 30 जनवरी-3 फरवरी | मोनाल हॉल, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
बॉक्सिंग | 31 जनवरी-7 फरवरी | श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज इंडोर स्टेडियम |
योगासन | 31 जनवरी-4 फरवरी | हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम |
तीरंदाजी | 1-7 फरवरी | आरजीआईसीएस ग्राउंड, रजत जयंती खेल परिसर |
लॉन बाउल | 1-8 फरवरी | हॉकी प्रैक्टिस ग्राउंड, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
रोइंग | 3-5 फरवरी | वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कोटी कॉलोनी |
हॉकी | 4-13 फरवरी | वीके हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद स्टेडियम |
ताइक्वांडो | 5-8 फरवरी | मिलम हॉल, मानसखंड खेल परिसर, गोलापार |
टेनिस | 5-11 फरवरी | टेनिस कोर्ट, परेड ग्राउंड |
हैंडबॉल | 7-11 फरवरी | शिवालिक हॉल |
नेटबॉल | 7-13 फरवरी | कंचनजंगा हॉल, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
एथलेटिक्स | 8-12 फरवरी | गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
जिम्नास्टिक्स | 8-13 फरवरी | भागीरथी हॉल, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
मॉडर्न पेंटाथलॉन | 8-13 फरवरी | त्रिशूल शूटिंग रेंज, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
फेंसिंग | 9-13 फरवरी | चौखंबा हॉल, मानसखंड खेल परिसर, गोलापार |
टेबल टेनिस | 9-13 फरवरी | मल्टी-पर्पज ग्राउंड, परेड ग्राउंड |
जूडो | 10-13 फरवरी | मोनाल हॉल, एमपीएससी, रजत जयंती खेल परिसर |
कुश्ती | 10-13 फरवरी | योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद स्टेडियम |
कनोइंग और कायाकिंग | 11-13 फरवरी | वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कोटी कॉलोनी |
मल्लखंब | 11-13 फरवरी | वन चेतना स्टेडियम, खटीमा |

भारत में National Games 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
National Games 2025 के सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में प्रसार भारती स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।
भारत में नेशनल गेम्स 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
नेशनल गेम्स 2025 के सभी इवेंट्स का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर देखा जा सकेगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।