IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगामी सीजन की शुरुआत कब से होगी इस बात को लेकर सभी क्रिकेट फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है। इसके अलावा अब भारत समेत दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैंस यह जानना चाहते हैं कि विश्व की बहुचर्चित और सबसे महंगी लीग आईपीएल का आगामी सीजन कब से शुरू होने वाला है। वहीं इस लीग का सबसे पहला मैच कब और कहां पर खेला जाने वाला है। इसके अलावा आईपीएल का फाइनल अब और कहां होगा।
इस लीग का पहला मैच कौन से शहर में आयोजित किया जाएगा। आइए इसके लिए अब विस्तार से जान लेते हैं। आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत मार्च के अंत में होने का अनुमान था। इसको लेकर अब ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इसके चलते हुए अब से कुछ ही दिनों के अंदर इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई के द्वारा किया जा सकता है।
आइए जानते है कब से शुरू होगा आईपीएल 2026:-
इस बीच आ रही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2026 की शुरुआत संभवत: 28 मार्च से होने वाली है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट 28 मार्च से लेकर 31 मई तक चलने वाला है। इसके अलावा इस बार आईपीएल सीजन का पहला मैच कर्नाटक के बेंगलुरु में खेला जाने वाला है। इस मैच में आईपीएल 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब से होने वाला है।

इसके अलावा इस बार आगामी आईपीएल सीजन में आरसीबी की टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन पहला मैच अपने घर बेंगलुरु में ही खेलने वाली है। जबकि इस बार आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को खेला जा सकता है। वहीं अब आने वाले दिनों में बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2026 के इस आगामी सीजन के शुरुआती चरण का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इसमें कम से कम कुल 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
आईपीएल 2026 में कितनी टीमें लेंगी हिस्सा :-

आईपीएल 2026 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इन टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें शामिल हैं।
आइए जानते हैं कि किस टीम का कौन होगा कप्तान :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार
पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़
राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग
मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या
गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल
लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत
कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे
सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस
आइए जानें अब तक किन टीमों ने कितनी बार जीता IPL का खिताब :-

आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम इसकी पहली विजेता टीम बनीं थी। इसके बाद फिर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी तक कुल 5-5 बार इसके खिताब पर कब्जा किया है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 3 बार आईपीएल के खिताब को जीता है। इसके अलावा आइए हम आपको अब तक की सभी विजेता टीमों की सूची दिखाते हैं।
साल आईपीएल विजेता उप-विजेता फाइनल का वेन्यू
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जोहान्सबर्ग
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस मुंबई
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स XI पंजाब बैंगलोर
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बैंगलोर
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स हैदराबाद
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स दुबई
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स दुबई
2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस अहमदाबाद
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स अहमदाबाद
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

