केकेआर के कप्तान अजिंक्या रहाणे की तेज 67 और रघुवंशी के अर्धशतक की बदौलत KKR ने 201 रन बनाए और MI को 202 का लक्ष्य दिया।
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकता नाइट राइडर्स (KKR) ने एक बार फिर दिखा दिया कि उनकी बल्लेबाजी कितनी खतरनाक है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में धमाकेदार शुरुआत के चलते टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
फिन एलन और रहाणे ने दिलाई केकेआर को धमाकेदार शुरुआत
कोलकता नाइट राइडर्स की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। आईपीएल में वापसी कर रहे फिन एलन ने अपनी इंटरनेशनल क्रिकेट की शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए टीम को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। कप्तान रहाणे भी एलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवरों में 69 रन जोड़ दिए।
एलन के आउट होने के बाद नंबर 3 पर इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन उतरे। उन्होंने भी एक छक्का मारा लेकिन उसके बाद वो 18 रनों पर चलते बने। दूसरी तरफ से कप्तान अजिंक्या रहाणे ने रन रेट को धीमे नहीं होने दिया और इसी बीच एक और अर्धशतक पूरा कर लिया।
रहाणे ने खेली कप्तानी पारी
अंगकृष ने भी प्रैक्टिस मैच में शतक लगाया था और उसी फॉर्म को बरकरार रखा। उन्हें एक डाउन नीचे धकेला गया था लेकिन उनके खेलने के अंदाज में कोई बदलाव नहीं आया और उन्होंने आते ही कप्तान का बखूभी साथ निभाया।
हालांकि रहाणे 40 गेंदों में 67 रन बनाकर शार्दूल की गेंद को मिडऑफ के ऊपर से मारने के चक्कर में हार्दिक को कैच थमा बैठे। लेकिन रघुवंशी एक छोर से लगातार रन बना रहे थे। कहते हैं कि किस्मत भी बहादुरों का साथ देती हैं अल्लाह गजनफर की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में वो शॉट को मिसटाइम कर बैठे थे लेकिन लोग ऑन पर खड़े रोहित शर्मा ने न सिर्फ कैच छोड़ा बल्कि बॉल को बाउंड्री पार भी जाने दिया।
रघुवंशी और रिंकू ने पहुंचाया 200 के पार
रघुवंशी ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगा दिया। रिंकू सिंह ने अंत में छोटी लेकिन बहुमूल्य पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में मदद की। रिंकू ने गेंदों में रन बनाए।
कोलकाता ने 20 ओवरों में विकेट खोकर रन बनाए। मुंबई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज शार्दूल ठाकुर रहे जिन्होंने 4 ओवरों में 39 रन देकर 3 विकेट लिए।
मुंबई के सामने मुश्किल चुनौती
अब MI के सामने 202 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला है। वानखेड़े की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर भी 202 रनों का लक्ष्य आसान नहीं होगा, लेकिन MI की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या MI इस लक्ष्य का पीछा कर पाती है या KKR के गेंदबाज मैच में वापसी करते हैं। अगर मुंबई यह मत है जीतती हैं तो 2012 के बाद पहली बार वो अपना ओपनिंग मैच जीतेगी।।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

