MS धोनी की IPL 2026 में वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
आईपीएल 2026 के इस सीजन में एक नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है और वह है MS धोनी। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होने के चलते अब तक इस सीजन में मैदान पर नजर नहीं आए हैं, जिससे फैंस उनकी वापसी को लेकर लगातार सवाल कर रहे हैं।
हालिया अपडेट के मुताबिक, MS धोनी अब धीरे-धीरे फिटनेस हासिल कर रहे हैं और उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
कब हो सकती है MS धोनी की वापसी
एमएस धोनी की संभावित वापसी को लेकर अब तक कई तरह की अटकलें सामने आ चुकी हैं। शुरुआत में माना जा रहा था कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में वापसी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद रिपोर्ट आई कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में कमबैक कर सकते हैं, लेकिन टॉस के बाद प्लेइंग XI सामने आने पर इन अटकलों पर भी विराम लग गया।
अब ताजा जानकारी के अनुसार, एमएस धोनी की वापसी 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ या फिर 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हो सकती है। खास बात यह है कि ये दोनों मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिससे उनकी वापसी की संभावना और मजबूत मानी जा रही है।
CSK के लिए क्यों जरूरी है एमएस धोनी की वापसी
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 6 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं। ऐसे में एमएस धोनी की वापसी से टीम को न सिर्फ बल्लेबाजी में मजबूती मिलेगी, बल्कि उनकी कप्तानी और मैच रीडिंग भी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है। खासकर दबाव वाले मुकाबलों में धोनी का अनुभव CSK के लिए गेम चेंजर बन सकता है।
फैंस को है धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार
MS धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक भावना हैं, और यही वजह है कि उनकी वापसी का इंतजार हर क्रिकेट फैन कर रहा है। जैसे ही वह मैदान पर उतरेंगे, यह मुकाबला IPL 2026 के सबसे बड़े पलों में से एक बन सकता है। अब सबकी नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि धोनी कब और किस मैच में अपनी वापसी करते हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

