अफगानिस्तान की टीम इस समय भारत के दौरे पर आई है। इस टूर में इंडिया और अफगानिस्तान के बीच दो फॉर्मेट सीरीज खेलेंगी। अफगान टीम पहली बार भारत में वनडे सीरीज खेलने के लिए आ रही है।
दोनों टीमों के बीच पहले इकलौता टेस्ट मैच खेला जाना है। हालांकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कैसे और कहां पर लाइव देख सकते है?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला मैच 6 जून को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 9:00 बजे और मुकाबला 9:30 बजे शुरू होगा।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच का फॉर्मेट?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच टेस्ट फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के होस्टिंग राइट्स भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में जिओहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। इसमें आप अपनी भाषा में कमेंट्री का मजा उठा सकते हैं।
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
अफगानिस्तान टेस्ट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरज़ई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

