आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और लखनऊ सुपर जाएंट्स के हेड कोच गौतम गंभीर के बीच का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ था। इस लड़ाई की चर्चा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में हो रही थी। आईपीएल के एक मैच विराट कोहली और अफगानिस्तान के व लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। जिसके बाद मैच खत्म हुआ और गौतम मंभीर भी विराट कोहली के साथ विवाद करते हुए दिखाई दिए। इससे पहले साल 2013 के आईपीएल में भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी विवाद हुआ था। उस वक्त गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइ़डर्स के कप्तान थे।

इस साल के आईपीएल में विराट और गंभीर के विवाद पर एक पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज भी अपनी राय दे रहा है। दरअसल, अहमद सहजाद ने कहा है कि गौतम मंभीर ने विराट कोहली के साथ जो लड़ाई की वो उनकी जलन को दिखाता है। बता दें, वर्तमान समय में अहमद शहजाद पाकिस्तान की टीम से बाहर चल रहे हैं। अहमद शहजाद नादिर अली के पॉडकास्ट में गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मैंने जो देखा, वह सचमुच दुखद था। मैं समझ सकता हूं कि अफगानिस्तान के उस खिलाड़ी (नवीन उल हक) और विराट कोहली के बीच मैदान पर क्या हुआ। ये बातें होती रहती हैं। लेकिन जो बात आप समझ नहीं पा रहे हैं वो ये है कि गंभीर अपने ही देश के खिलाड़ी को निशाना क्यों बनाएंगे। जो इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। उन्होंने कोहली के खिलाफ जो इशारे किए वो सही नहीं हैं।”
विराट कोहली से जलते हैं गंभीर- शहजाद
इसके बाद शहजाद ने कहा कि हमने पहले भी देखा है कि गंभीर को विराट के साथ काफी दिक्कतें थी। मुझे लगता है कि गौतम गंभीर, विराट कोहली से जलते हैं। वो (गौतम गंभीर) उसके साथ (विराट कोहली) विवाद खड़ा करने का मौका ढूंढते हैं। मैंने किसी को भी विराट कोहली के साथ दुर्व्यवहार करते हुए नहीं देखा है।
ये भी पढ़ें: कमाई के मामले में भी बने किंग, कोहली की सल्तनत एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।