IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता को मिला कप्तान, इस दिग्गज को टीम दे सकती है जिम्मेदारी

IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने इस बार एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है। जिसको टीम इस आईपीएल सीजन में अपना कप्तान बना सकती है।

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने इस बार एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है। जिसको टीम इस आईपीएल सीजन (IPL 2025) में अपना कप्तान बना सकती है। इसके अलावा इस बार यह खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर नहीं बल्कि कोई और है। वहीं इससे पहले भी यह खिलाड़ी एक बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुका है।

वेंकटेश अय्यर नहीं होंगे केकेआर के कप्तान :-

Venkatesh Iyer: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर नहीं इस खिलाड़ी को मिली रिकॉर्ड कीमत, हो सकते है अगले कप्तान
image source via getty images

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को (IPL 2025) मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा था। तभी तो जब इतनी बड़ी रकम में केकेआर ने वेंकटेश को खरीदा है तो तब लगने लगा था कि यह टीम उनको अपना कप्तान बना सकती है।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

वहीं इसके अलावा 25 नवंबर को (IPL 2025) मेगा नीलामी में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। जो इससे पहले भी एक आईपीएल टीम की कमान संभाल चुका है। तभी तो अब उनके कप्तान बनने की संभावना बढ़ गई है।

यह खिलाड़ी हो सकता है केकेआर का अगला कप्तान :-

सम्बंधित खबरें

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पहले चरण में नहीं बिके थे। इसके बाद जब एक बार फिर से नीलामी लौट कर आई तो उनको केकेआर की टीम ने उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

वहीं इससे पहले भी वह आईपीएल में (IPL 2025) राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में वह मुंबई टीम की कप्तानी करते हैं। इसके अलावा रणजी में खेलते हुए उन्होंने मुंबई को खिताब भी जिताया है। इसके अलावा भारतीय टीम को भी वह अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज भी जीता चुके हैं। तभी तो अब वह केकेआर की कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। वहीं इससे पहले भी वह केकेआर टीम के लिए खेल चुके है।

अजिंक्य रहाणे का आईपीएल करियर :-

अजिंक्य रहाणे आईपीएल में साल 2008 से खेल रहे है। इस लीग में (IPL 2025) अभी तक खेलते हुए उन्होंने 185 मैचों में 2 शतक और 30 अर्धशतक लगाते हुए कुल 4642 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए (IPL 2025) उनका औसत 30 के उपर रहा है।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इसके अलावा इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 105 रन है। इसके अलावा इस अनुभवी बल्लेबाज ने साल 2018 से लेकर 2019 में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी की थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More