MI vs DC: IPL 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। कप्तान अक्षर पटेल को उम्मीद थी कि घरेलू पिच पर लक्ष्य का पीछा करना बेहतर साबित होगा, लेकिन मुंबई इंडियंस के ओपनरों ने आते ही मैच का मूमेंटम बदल डाला।
पॉवरप्ले में ही 60 रन ठोक दिए मुंबई ने

मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में सिर्फ एक विकेट खोकर 60 रन बना डाले। रनरेट 10.00 से ऊपर रही, और दिल्ली के गेंदबाज़ों को एक भी ओवर में राहत नहीं मिली।
ओपनर रयान रिकेल्टन ने तेज़तर्रार 33 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 12 गेंदों में 18 रन बनाए और विप्रज निगम की गेंद पर LBW होकर पवेलियन लौटे।
मिचेल स्टार्क हुए बुरी तरह फ्लॉप
दिल्ली के सबसे महंगे गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क आज पूरी तरह से लय से बाहर नजर आए। उन्होंने अपने दो ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 30 रन खर्च कर दिए। मुंबई के बल्लेबाज़ों ने उनके खिलाफ बेझिझक शॉट लगाए और रनबाज़ी की रफ्तार तेज़ बनाए रखी।
दूसरी ओर, मुकेश कुमार ने भी तीन ओवर में 27 रन लुटा दिए। सिर्फ स्पिनर विप्रज निगम ही कुछ हद तक किफायती साबित हुए, जिन्होंने 1 ओवर में मात्र 3 रन दिए और एक अहम विकेट चटकाया।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन ने दिखाई बैलेंस की ताकत
मुंबई इंडियंस ने आज कोई बदलाव नहीं किया और उसी टीम को बरकरार रखा जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल थे।
टीम की शुरुआत धमाकेदार रही और फिलहाल वे 200+ स्कोर की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी पिच पर उतरते ही 3 गेंदों में 6 रन बना दिए, जिसमें एक शानदार छक्का शामिल रहा।
दिल्ली के सामने चुनौती बड़ी, इम्पैक्ट प्लेयर्स पर टिकी उम्मीदें
दिल्ली को अब मैच में वापसी के लिए अपने इम्पैक्ट प्लेयर्स से चमत्कार की उम्मीद करनी होगी। करुण नायर, डोनोवन फेरेरा और दुष्मंथा चमीरा जैसे खिलाड़ी बैकअप में मौजूद हैं, जो गेंदबाज़ी में थोड़ी राहत दिला सकते हैं।
वहीं मुंबई के पास भी बेंच पर राज बावा, कर्ण शर्मा और रॉबिन मिन्ज जैसे विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से लाया जा सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।