MI vs LSG मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाइंट्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद MI vs LSG Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स 2 बदलाव के साथ उतरी है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने कॉम्बिनेशन में 2 बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हुई हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
अगर पिच की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगभग हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में पहली पारी में 243 और दूसरी पारी में 244 रन बने थे।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
MI vs LSG Playing XI: मुंबई इंडियंस की फाइनल प्लेइंग XI
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट
मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस मुकाबले के लिए उन्होंने 2 बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा अब पूरी तरह से फिट हैं और मुकाबला खेल रहे हैं और कार्बन बॉश को ट्रेंट बोल्ट के स्थान पर मौका दिया गया है।
MI vs LSG Playing XI:लखनऊ सुपर जाइंट्स की फाइनल प्लेइंग XI
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद.
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खराब फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन को बाहर करके जोश इंग्लिश को मौका दिया है। वहीं अक्षत रघुवंशी को मुकुल चौधरी की जगह डेब्यू करने का मौका मिला है।
MI vs LSG मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की तरफ से विल जैक्स और रेयान रिकल्टन पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मुकाबले में MI vs LSG Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

