शुभमन गिल इस समय गुजरात टाइटंस (GT ) की कप्तानी कर रहे हैं साथ ही आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। सीजन के 19वें मुकाबले में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने आईपीएल करियर के 4000 रन पूरे कर लिए हैं । खास बात यह रही कि उन्होंने यह मुकाम पारी के हिसाब से सबसे तेज हासिल किया और इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने 40 गेंदों पर 56 रन की शानदार पारी खेली और इसी दौरान अपने 4000 रन पूरे किए।
गिल का बड़ा धमाका, आइपीएल में पूरे किए 4000 रन
आईपीएल में भारतीय बल्लेबाज़ों द्वारा सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड पारी के आधार पर केएल राहुल के नाम है। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 105 पारियों में हासिल किया था।
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शुभमन गिल पहुंच गए हैं, जिन्होंने 118 पारियों में 4000 रन पूरे किए।
तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने 128 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। गिल ने इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ दिया है। वहीं सुरेश रैना और गौतम गंभीर ने 140 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे।
IPL में पारी के आधार पर सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाज़
- केएल राहुल – 105 इनिंग्स
- शुभमन गिल – 118 इनिंग्स
- विराट कोहली – 128 इनिंग्स
- सुरेश रैना – 140 इनिंग्स
- गौतम गंभीर – 140 इनिंग्स
शुभमन गिल का IPL करियर
शुभमन गिल का प्रदर्शन IPL में अब तक काफी शानदार रहा है। अगर उनके आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने 121 मैचों की 118 पारियों में 4031 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.91 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 139.04 का है।
गिल के नाम आईपीएल में अब तक 4 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं, जो उनके क्लास प्रदर्शन को दिखाता है।

