भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी इस समय अपने जीवन के सबसे खास और खुशनुमा दौर का अनुभव कर रहे हैं। दोनों हाल ही में माता-पिता बने हैं और इस साल 12 मई को उन्होंने अपनी बेटी एवारा के साथ पहली मदर्स डे सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर राहुल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा इमोशनल मैसेज शेयर किया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया।
आथिया और बेटी एवारा की फोटो ने जीता फैंस का दिल
रविवार को केएल राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोनोक्रोम थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उनकी शादी के बाद की किसी पार्टी की लग रही थी, जिसमें अथिया अपनी मां माना शेट्टी और सासू मां के साथ नजर आ रही थीं।
इस फोटो के साथ राहुल ने लिखा, “उन औरतों को एक शांत सा धन्यवाद, जो सबकुछ संभालती हैं। हर घर के पीछे जो दिल धड़कते हैं। हैप्पी मदर्स डे।”

इसके बाद उन्होंने जो अगली तस्वीर शेयर की, उसने फैंस के दिलों को छू लिया। इस फोटो में अथिया अपनी बेटी एवारा को गोद में लिए हुए हैं। तस्वीर में बच्ची का चेहरा नहीं दिख रहा, सिर्फ उसकी पीठ नजर आ रही है, लेकिन मां-बेटी के बीच का प्यार पूरी तरह महसूस किया जा सकता है।
राहुल ने इस फोटो के साथ लिखा – “तुम्हें इतने धैर्य, ताक़त और खूबसूरती से मां बनते देख मैं और भी ज़्यादा तुमसे प्यार करने लगा हूं। हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे, बेबी। एवारा बहुत खुशकिस्मत है, जो उसे तुम्हारे जैसी मां मिली।” इस नोट के साथ राहुल ने हर्ट और किस वाले इमोजी भी जोड़े।

आथिया ने भी अपनी मां को दिया प्यार भरा ट्रिब्यूट
मदर्स डे के मौके पर अथिया शेट्टी ने भी अपनी मां को खास अंदाज़ में याद किया। उन्होंने एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मैं हर जनम में अपनी मां को ही फिर से मां चुनना चाहूंगी। हैप्पी मदर्स डे टू माय यूनिवर्स।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक रेड हर्ट वाला इमोजी भी शेयर किया।

अथिया ने अपनी शादी के बाद की अनदेखी तस्वीरों का एक कोलाज भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ में सूरजमुखी के फूलों का गुलदस्ता भी दिखाया, जो उन्हें इस खास दिन पर मिला था।
सुनील शेट्टी ने भी दी बेटी को शुभकामनाएं
इस पारिवारिक जश्न में दादाजी यानी सुनील शेट्टी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने एक पुरानी प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अथिया को अपनी गोद में उठाए हुए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा – “हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे @athiyashetty।”
इस पर अथिया ने मजेदार रिप्लाई किया, “लेकिन अब भी आपकी ही बच्ची हूं।” इसके साथ उन्होंने हंसते हुए इमोजी लगाया।

बता दें कि, आथिया और राहुल ने 24 मार्च 2025 को अपनी बेटी एवारा का स्वागत किया था और तब से यह कपल अपने पैरेंटहुड के इस नए सफर में पूरी तरह डूबा हुआ है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

