Suryakumar Yadav: टी-20 क्रिकेट में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम को अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 नवंबर से 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इन चार मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करने वाले है।

Google News Sports Digest Hindi

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम को अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 नवंबर से 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इन चार मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करने वाले है। वहीं इनकी कप्तानी में खेलते हुए भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

इस दौरान सूर्या ने अभी तक एक भी टी-20 सीरीज भी नहीं हारी है। इस बीच अगर उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो वह भी काफी शानदार रही है। इसके अलावा सूर्या (Suryakumar Yadav)  इस समय काफी अच्छी फॉर्म में भी चल रहे है। इसी बीच आइए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के आंकड़ों पर एक नजर डालते है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ Suryakumar Yadav के आंकड़े :-

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस टीम के खिलाफ अभी तक उन्होंने 7 मुकाबले खेले है। इन खेले गए 7 मुकाबलों में वह एक बार नाबाद रहते हुए 57.66 की औसत से 346 रन बनाए है।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

वहीं इस टीम क्व खिलाफ खेलते हुए उनका स्ट्राइक रेट 175.63 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी आए है। इस टीम के खिलाफ सूर्या का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में सूर्यकुमार के आंकड़े :-

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

साउथ अफ्रीका की धरती पर भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अभी तक दो मुकाबले खेले है। इन दो मुकाबलों में खेलते हुए उनके बल्ले से 78 की औसत से कुल 156 रन आए है। इन दोनों मुकाबलों में खेलते हुए उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक आया है। इसी बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रन रहा है।

सम्बंधित खबरें

साल 2024 में खेलते हुए सूर्यकुमार के आंकड़े :-

साल 2024 में अभी तक भारतीय कप्तान (Suryakumar Yadav) ने कुल 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन खेले गए 14 मुकाबलों में उन्होंने 31 की औसत से 403 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 159.28 का रहा है। इस दौरान सूर्या के बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए है।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन रहा है। इसके अलावा साल 2023 भी उनका काफी शानदार रहा था। उस साल उन्होंने 18 मैच में 48.86 की औसत से 733 रन बनाने में सफल रहे थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा था।

सूर्यकुमार यादव का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर :-

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला साल 2021 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला था। अब तक उन्होंने 74 टी20 मुकाबले खेले है। वहीं इन 74 मुकाबलों की 1 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए सूर्या ने 42.40 की औसत से 2,544 रन बनाए हैं।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक निकले है। इसके अलावा इसी बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन रहा है। वहीं इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन (321) बनाए हैं।

बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव के आंकड़े :-

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अभी तक 13 मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। वहीं इस दौरान कप्तानी करते हुए उनको 10 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि दो मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इसी बीच एक मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More