बिहार की धरती पर पहली बार होगा हॉकी का महासंग्राम, जानिए कब और कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले
यहाँ जानिए 11 नवंबर से होने वाले महिला एशियन चैंपियनशिप के सभी मैचों का फुल शेड्यूल।
बिहार की धरती पर पहली बार हॉकी का कोई बड़ी प्रतियोगिता होने जा रही है। राजगीर के राजकीय खेल अकादमी में 11 से 20 नवंबर तक एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप (Asian Women’s Hockey Championship) का आयोजन किया जाएगा।
भारत सहित एशिया की छह दिग्गज टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इसी बीच डीएम शशांक शुभंकर व एसपी भारत सोनी ने तैयारियों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।
DM शशांक शुभांकर ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
बिहार के राजगीर में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए राजकीय खेल अकादमी नए हॉकी मैदान पर फैंस को एशिया की 6 दिग्गज टीमों के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है। इसी बीच जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और एसपी भारत सोनी के देखरेख में मैदान का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।
बता दें कि, 11 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड जैसी दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसके लिए जिला प्रसाशन इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से जुट गया है।
खिलाड़ियों के लिए किए जाएंगे खास इंतजाम
11 नवंबर से होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जिला प्रसाशन ने खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम करने का निर्देश दिया है। बिहार की धरती पर पहली बार हॉकी का इतना बड़ा आयोजन मकिया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्टेडियम में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात आदि का जायजा लेते हुए अधिकारियों को वहां पर होने वाली सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
बता दें कि, बैठक में खिलाड़ियों के रहने, शहर के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, स्वास्थ्य, ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, सफाई, पेयजल, वॉच टॉवर, पहचान पत्र निर्माण, पार्किंग आदि की चर्चा दी गयी और साथ ही अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारियां भी दी गयी हैं। टूर्नामेंट का प्रचार-प्रसार करने व लाइव टेलिकास्ट के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी शशांक के द्वारा सभी को समय पर अपनी जिम्मेवारी पूरी करने का निर्देश दिया गया।
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी का शेड्यूल | Asian Women’s Hockey Championship
तारीख |
मैच |
समय |
11 नवंबर, सोमवार |
जापान बनाम दक्षिण कोरिया |
दोपहर 3:00 बजे |
11 नवंबर, सोमवार | चीन बनाम थाईलैंड |
शाम 5:15 बजे |
11 नवंबर, सोमवार |
भारत बनाम मलेशिया | रात 7:30 बजे |
12नवंबर,मंगलवार |
थाईलैंड बनाम जापान |
दोपहर 3:00 बजे |
12नवंबर,मंगलवार |
चीन बनाम मलेशिया |
शाम 5:15 बजे |
12नवंबर,मंगलवार |
भारत बनाम दक्षिण कोरिया | रात 7:30 बजे |
14 नवंबर, गुरुवार |
दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया | दोपहर 3:00 बजे |
14 नवंबर, गुरुवार | जापान बनाम चीन |
शाम 5:15 बजे |
14 नवंबर, गुरुवार |
थाईलैंड बनाम भारत | रात 7:30 बजे |
16 नवंबर,शनिवार | मलेशिया बनाम जापान |
दोपहर 3:00 बजे |
16 नवंबर,शनिवार |
दक्षिण कोरिया बनाम थाईलैंड | शाम 5:15 बजे |
16 नवंबर,शनिवार | भारत बनाम चीन |
रात 7:30 बजे |
17 नवंबर,रविवार |
मलेशिया बनाम थाईलैंड | दोपहर 4:00 बजे |
17 नवंबर,रविवार | चीन बनाम दक्षिण कोरिया |
शाम 6:15 बजे |
17 नवंबर,रविवार | जापान बनाम भारत | रात 8:30 बजे |
19 नवंबर, मंगलवार | पांचवें/छठे स्थान का क्वालिफिकेशन मैच | दोपहर 2:30 बजे |
19 नवंबर, मंगलवार | सेमीफाइनल 1 | शाम 5:00 बजे |
19 नवंबर, मंगलवार | सेमीफाइनल 2 | रात 7:30 बजे |
20 नवंबर, बुधवार | कांस्य पदक मैच | शाम 5:00 बजे |
20 नवंबर, बुधवार | फाइनल | रात 7:30 बजे |
Asian Women’s Hockey Championship: भारत से होने वाले मैच का शैड्यूल:
तारीख |
मैच | समय |
11 नवम्बर 2024 | भारत और मलेशिया | शाम 7:30 बजे |
12 नवम्बर 2024 | भारत और कोरिया | शाम 7:30 बजे |
14 नवम्बर 2024 | भारत और थाईलैंड | शाम 7:30 बजे |
16 नवम्बर 2024 | भारत और चीन | शाम 7:30 बजे |
17 नवम्बर 2024 | भारत और जापान | शाम 8:30 बजे |
बता दें कि, महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप (Asian Women’s Hockey Championship) ट्रॉफी 2024 इस बार बिहार में होने पर यह बिहार और देश के लिए गर्व की बात है। राजगीर जैसी जगह जो पर्यटन के क्षेत्र से भी काफी प्रचलित है और साथ ही बिहार की खूबसूरती को देश-विदेश तक पहुंचाने में भी मदद करेगा।
29 अगस्त को स्टेडियम का हुआ था उद्घाटन
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया था। पांच अक्तूबर को वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Women’s Hockey Championship) के शुभंकर और लोगो का अनावरण भी किया था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।