Junior Men Hockey World Cup: भारत को तीसरी बार जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी मिल गई है। वहीं इससे पहले भी भारत ने साल 2016 में लखनऊ और साल 2021 में भुवनेश्वर ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। इस बार भारत में इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर-दिसंबर के महीने में होने वाला है।
भारत को मिली जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी :-
भारत को तीसरी बार जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी मिल गई है। इस बार एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत के दो दक्षिणी राज्य करने वाले हैं। इस बार यह टूर्नामेंट चेन्नई और मदुरै में होने वाला है।

इस बीच हॉकी इंडिया ने कहा है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक भारत में होने वाला है। इसके अलावा इस मेगा टूर्नामेंट में पहली बार हॉकी के इस खिताब को हासिल करने के लिए 24 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।
तीसरी बार भारत में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट :-

भारत तीसरी बार इस जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। क्यूंकि इससे पहले भारत ने साल 2016 में लखनऊ और साल 2021 में भुवनेश्वर ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। इसके बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा है कि, “हॉकी इंडिया के लिए आगामी एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करना काफी गर्व की बात है।

इसके अलावा इस मेगा टूर्नामेंट में पहली बार हॉकी के इस खिताब को हासिल करने के लिए 24 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं इस बार भारत में इसका आयोजन दो शहरों चेन्नई और मदुरै में किया जा रहा है। इससे पहले भी चेन्नई में साल 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी। जबकि मदुरै में पहली बार ही इस स्तर का इंटरनेशनल टूर्नामेंट कराया जा रहा है।”

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इस बार हमें खुशी है कि देश के विभिन्न इलाकों में हॉकी टूर्नामेंटों का आयोजन हो रहा है। इससे पहले साल 2021 में अर्जेंटीना ने जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2023 में इस वैश्विक टूर्नामेंट को जर्मनी की टीम ने जीता था। तब यह टूर्नामेंट कुआलालंपुर में हुआ था। उस समय भारत अपना सेमीफाइनल का मैच और कांस्य पदक के लिए हुए प्लेऑफ मैच को हार गया था। इसके बाद भारत चौथे स्थान पर रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।