Paris Olympic 2024 Hockey: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने वाली है। यह तीसरा ऐसा मौका है जब पेरिस शहर समर ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले ओलंपिक खेलों में 8 बार स्वर्ण पदक जीत चुका है। इस बार भी भारतीय फैंस को हॉकी टीम से एक और गोल्ड मेडल की उम्मीदें टिकी हुई हैं।
Paris Olympic 2024 Hockey
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम से इस बार देश को एक और मेडल की उम्मीद है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम में इस बार कई ऐसे अनुभवी खिलाड़ी है जिन्होंने भारत के लिए हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन किया है और इस बार के ओलंपिक खेल में भी उनके प्रदर्शन के ऊपर सभी की नजरे टिकी रहेंगी। भारत के गोलकीपर श्री राजेश जिन्होंने भारत के लिए साल 2006 में डेब्यू किया था और तब से लेकर आज तक उन्होंने हमेशा से ही अपना बेस्ट योगदान दिया है।

उनके अलावा और भी कई खिलाड़ी है जिन्होंने भारत के लिए कई अहम मौकों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि भारतीय हॉकी टीम के 5 खिलाड़ी जो भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।
Paris Olympic 2024 Hockey: पीआर श्री राजेश (गोलकीपर)
भारतीय हॉकी के बादशाह कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश केरल के एर्नाकुलम जिले के कि झक्कम्बलम गांव में किसान परिवार में हुआ था इन्होने साल 2006 में अपना डेब्यू मैच खेला था तब से लेकर आज तक ये अपने बेहतर प्रदर्शन के बल पर टीम में बने हुए है और उम्मीद है आने वाले समय में ये खिलाड़ी भारत को स्वर्ण पदक दिला सकता है | वर्ल्ड हॉकी में इनको सहज प्रवृति के लिए जाना जाता है इसके वजह से ही ये पेनल्टी शूट आउट में भी जबरजस्त प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है
Paris Olympic 2024 Hockey: हरमनप्रीत सिंह (डिफेंडर )
ये भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी है जो भारत के लिए एक डिफेंडर के रूप में खेलते है | इनका जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था | इनको दुनिया का सबसे बेहतरीन ड्रैग फ़्लिकर व पेनल्टी कार्नर माना जाता हैं ये अपनी इस काबिलियत के बल पर किसी भी समय सामने वाली टीम को धूल चटा सकता है |
Paris Olympic 2024 Hockey: हार्दिक सिंह(मिडफिल्डर)

हार्दिक सिंह (जन्म 23 सितंबर 1998) एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं जो भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं| इनके दादा जी इंडियन नेवी में हॉकी के कोच थे जिनसे प्रभावित होकर हार्दिक सिंह भारत के लिए खेलने का निर्णय लिया और उन्होंने भारत के लिए अहम् समय में भारतीय हॉकी टीम को काफी योगदान दिया है
Paris Olympic 2024 Hockey:मनप्रीत सिंह (मिडफिल्डर)
मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) इनका पूरा नाम मनप्रीत सिंह पवार इनका जन्म 26 जून 1992 जालंधर पंजाब में हुआ था,ये एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी और मई 2017 से भारत की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के मौजूदा कप्तान हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने मनप्रीत को 2019 में ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना था।[3] उन्होंने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2014 में एशिया के जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नाम उनका दिया गया।
Paris Olympic 2024 Hockey: जर्मनप्रीत सिंह (डिफेंडर)
एक भारतीय पेशेवर फुटबॉलर हैं जो इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं। इनका जन्म 24 जून 1996 गुरदासपुर , पंजाब , भारत में हुआ था ये भारत के होनहार खिलाड़ी है जो अपने अलग – अलग स्किल के बल पर विपक्षी टीम को परेशानी में दाल सकते है |
यह भी पढ़ें:-MLC: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया MI न्यूयार्क पर फतह,कोरी एंडरसन और कमिंस रहें जीत के हीरो
1 Comment
Pingback: Paris Olympics 2024: पहली बार ओलंपिक में भारतीय सेना की 2