वर्तमान के फुटबॉल स्टार किलियन एम्बाप्पे के लिहाज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सऊदी अरब की फुटबॉल टीम अल हिलाल ने बीते सोमवार को फ्रांस के इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए 30 करोड़ यूरो यानी 33 करोड़ 20 लाख डॉलर जो कि भारतीय रुपये के अनुसार 2725 करोड़ की पेशकश की है। इसके बाद फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मन ने एम्बाप्पे के लिए इस पेशकश की पुष्टी की है।
एक हिसाब से मान लीजिए कि एम्बाप्पे को जितने पैसे की पेशकश की जा रही है वो पड़ोसी देश पाकिस्तान के खेल बजट से भी ज्यादा है। बता दें, इस वक्त पाकिस्तान का खेल बजट 1900 करोड़ रुपये के करीब है। इस वक्त एम्बाप्पे का फुटबॉल क्लब पीएसीजी के साथ विवाद चल रहा है। ये विवाद एक अनुबंध को लेकर है। बता दें, एम्बाप्पे ने उनके अनुबंध में 12 महीने बढ़ाने का विकल्प नहीं लेने का फैसला किया है।
हो सकते हैं इस सदी के सबसे महंगे फुटबॉलर
माना जा रहा है कि यदि फ्रांस के इस स्टार फुटबॉलर के साथ ये डील पक्की हो जाती है तो ऐसे में एम्बाप्पे इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। इससे पहले साल 2017 में नेमार को अपने खेमे में शामिल करने के लिए पीएसजी ने 262 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। दरअसल, उस वक्त उन्होंने नेमार को 2017 में बार्सिलोना से अनुबंधित किया था। पिछले साल स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने अल-नासेर के साथ समझोता किया था।
ये भी पढ़ें: ये वो फुटबॉलर हैं जो कभी थे जेल की सलाखों के पीछे
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

