BGIS 2026 के कड़े मुकाबलों वाले सेमीफ़ाइनल खत्म होते ही अब भारत के सबसे बड़े मोबाइल ई-स्पोर्ट्स इवेंट का मंच तैयार है। बीजीआईएस 2026 का ग्रैंड फ़ाइनल चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है। जहां फैंस मैच का लाइव एक्शन देखने के लिए अपनी सीट बुक कर सकते हैं। इस मैच में विनिंग प्राइज 4 क्रिर्वे रूपए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर्नामेंट का टिकेट कैसे बुक करें और साथ ही इसे जुडी हुई जानकारियों के बारे में बताएंगे।
BGIS 2026 ग्रैंड फ़ाइनल के टिकट से जुडी हुई डिटेल्स
यह एक बढ़िया LAN इवेंट होगा, जिसमें देश की टॉप टीमें आमने-सामने होंगी।
- स्थान: Chennai Trade Centre
- तारीख: 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक
- फ़ॉर्मेट: 16 टीमें (8 सेमीफ़ाइनल + 8 सर्वाइवल स्टेज)
टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म: https://www.swiggy.com/swiggy-scenes
टिकट की कीमतें (Early Bird Offers)
- Day 1/2/3 पास: 100 (एक दिन के मैच)
- 3-डे पास: 250 (पूरे इवेंट की एंट्री)
- इलीट पास: 4,720 (प्रीमियम सीटिंग + मर्चेंडाइज़ + एक्स्ट्रा बेनिफिट्स)
BGIS 2026 में क्वालीफाई करने वाली टीमें
सेमीफ़ाइनल के बाद से ये टीमें पहले ही ग्रैंड फ़ाइनल में शामिल हो चुकी हैं।
- iQOO SOUL
- iQOO Orangutan
- Genesis Esports
- lear from past
- iQOO Reckoning Esports
- iQOO Revenant XSpark
- meta ninza
- Victores Sumus
बाकी 8 टीमें Survival Stage से सीधे क्वालीफाई करेंगी, जो इस इवेंट को और भी रोमांचक बनाएगा। चेन्नई में होने वाले इस इवेंट में जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा, जहां देश की बेस्ट टीमें BGIS 2026 ट्रॉफी और 4 करोड़ के पूल के लिए भिड़ेंगी। अगर आप लाइव ई-स्पोर्ट्स का असली मज़ा लेना चाहते हैं, तो Early Bird टिकटस जल्दी बुक कर सकते हैं।

