साल 2023 का विश्वकप भारत में खेला जा रहा है। इस बार क्रिकेट के इस कुंभ में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है। एक तरफ जहां इसका 5 अक्टूबर को पहला मुकाबला खेला जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होने वाला है। अगर बात करें भारतीय टीम को तो उसका पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इस बार भारतीय टीम सभी की फेवरेट बनकर सामने आई है। इसके पीछे की वजह उसका एशिया कप के खिताब को अपने नाम करना और ऑस्ट्रेलिया श्रंख्ला को जीतना है। इस बार का वनडे विश्वकप 16वें संस्करण का होना वाला है। इसी कड़ी में हम आज आपके सामने विश्वकप से संबंधित कुछ अहम बातों को जैसे इसकी शुरुआत कब हुई थी, किस देश में हुई थी जैसे प्रश्नों के उत्तर सामने ला रहै है। तो आइए अब आपको क्रिकेट विश्वकप के इतिहास के बारे में बताते हैं।
वनडे विश्वकप का इतिहास
जैसा कि ज्यादातर क्रिकेट फैंस को पता है आईसीसी विश्वकप को प्रत्येक चार साल के बाद आयोजित किया जाता है। अगर बात करें इसके शुरुआत करने वाले देश की तो ये इंग्लैंड है, जहां पर साल 1975 में इसको पहली बार खेला गया था। इस दौरान दुनिया की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इन आठ टीमों में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीका की टीम शामिल थीं। जानकारी के लिए बता दें कि उस वक्त कैरेबियाई टीम वेस्टइंडीज काफी मजूबत टीम थी। यही कारण था कि साल 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज की टीम ने क्लाइव लाइड की कप्तानी में विश्वकप के खिताब को अपने नाम किया।
भारत ने साल 1983 में रचा इतिहास
साल 1983 भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया। ये वही साल था जब भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में वनडे विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। ये जीत इसलिए भी बड़ी थी क्योंकि भारतीय टीम ने दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को खिताबी मुकाबले में मात दी थी। इसके बाद दूसरी बार साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरी बार विश्वकप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अब ऐसे में साल 1975 से साल 2019 तक सबसे ज्यादा बार विश्वकप की ट्रॉफी को अपने नाम टीम की बात करें तो नाम ऑस्ट्रेलिया का है। जी हां टीम ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल पांच बार इस खिताब को अपने नाम किया है। इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार विश्वकप को अपने नाम किया है। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने एक-एक बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ें: ये क्या हो रहा है, ODI विश्वकप से पहले फैंस क्यों नाराज हो रहे हैं?
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।