T20 World Cup 2024: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब के साथ जल्द ही भारत पहुंचेंगे टीम इंडिया ने बारबाडोस से भारत के लिए स्पेशल फ्लाईट से रवाना हो गई है। टीम इंडिया गुरूवार यानि 4 जुलाई को सुबह दिल्ली पहुंचेगी। साल 2007 में जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने अपना पहला टी 20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। तब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप ट्रोफ़ी के साथ खुली बस में मुंबई की सड़को पर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया था।
T20 World Cup 2024: बार बाडोस में फंस चुकी थी टीम इंडिया

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करा चुकी है और भारतीय फैंस को इंतजार है कि रोहित शर्मा टीम के साथ कब भारत आ रहे हैं। बता दें कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है उसके बाद से ही बारबाडोस में तेज आंधी और तूफान के कारण भारतीय टीम अपने देश वापस नही आ पाई थी।
T20 World Cup 2024: BCCI सचिव जय शाह ने दी है जानकारी

अब खबर आ रही है कि भारतीय टीम बारबाडोस से टी20 ट्रोफ़ी के साथ निकल चुकी है और गुरुवार यानि 4 जुलाई को भारत पहुँच जाएगी। साल 2007 में जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने अपना पहला टी 20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। तब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप ट्रोफ़ी के साथ खुली बस में मुंबई की सड़को पर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया था। अब 2024 वर्ल्ड कप विजेता टीम भी कुछ वैसा ही करने वाली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और BCCI सचिव जय शाह ने ट्विट कर इस बात की जानकरी दी है।
T20 World Cup 2024: खुली बस में होगा फैंस का अभिवादन
भारतीय टीम गुरूवार यानी 4 जुलाई को करीब 7 से 8 बजे बारबाडोस से सीधे दिल्ली पहुंचेगी इसके बाद टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सुबह 11 बजे मुलाकात करेंगी और उसके बाद टीम इंडिया को चार्ट फ्लाईट से मुंबई भेजा जाएगा।
गुरूवार शाम 5 बजे टीम इंडिया खुली बस में विक्ट्री परेड करेगी जो मरीन ड्राइव से चलकर वानखेड़े स्टेडियम तक चलेगी। यह परेड करीब 2 किलोमीटर तक चलेगी रोहित शर्मा ने कहा है कि वह इस पल को सभी के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं।
T20 World Cup 2024: वानखेड़े में फ्री मिलेगा फ्री टिकट

वानखेड़े स्टेडियम में बिना टिकट लिए भी फैंस विक्ट्री परेड देख सकते हैं क्यूंकि इस जश्न के दौरान फैंस फ्री में स्टेडियम के अंदर प्रवेश ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि कई जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। ऐसे में विक्ट्री परेड में मुंबई के सड़को पर जन सैलाब का उमड़ना लगभग तय है।
T20 World Cup 2024: BCCI देगी टीम इंडिया को 125 करोड़ प्राइज़ मनी

जय शाह ने ऐलान किया है कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को 125 करोड़ की प्राइज़ मनी दी जाएगी। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान ही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को यह प्राइज़ मनी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Virat Kohli Memorable Innings T20 World Cup: विराट कोहली द्वारा T20 वर्ल्ड कप में खेलीं गई 5 यादगार पारियां
1 Comment
Pingback: T20I Youngest captain in place of RohitSharma: ऐसे 5Youngest