आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहला खिताब अपने नाम करने वाली टीम है। लेकिन इसके बाद एक बार भी इस टीम ने आईपीएल के खिताब का स्वाद नहीं चखा है। अब इस बार राजस्थान का खैमा चाहेगा कि वो दूसरी बार चैंपियन बनें। पिछले कुछ सालों से इस टीम की कमान संजू सैमसन संभाल रहे हैं। दूसरी तरफ इसी टीम ने भारत को यशस्वी जायसवाल जैसा युवा हौनहार बल्लेबाज दिया है। आईपीएल 2024 में इस फ्रैंचाईजी को इन दोनों से खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं कि क्या संजू सैमसन की उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे यशस्वी जायसवाल।
संजू के लिए ‘तुरुफ का इक्का’ हैं जायसवाल
इस वक्त रॉजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं। संजू की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत उनके ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। इसके पीछे का कारण उनका लगातार शानदार प्रदर्शन करना है। पिछले साल जायसवाल के बल्ले से आईपीएल में खूब रन बरसे थे। इसके बाद से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हाल में ही इंग्लैंड सीरीज के दौरान जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके बाद अब वो आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं।
IPL 2023 में जायसवाल का प्रदर्शन
पिछले साल जायसवाल उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे कामयाब खिलाड़ी बनकर सामने आए। उन्होंने साल 2023 के इंडियन प्रीमियर लीग के 14 मैचों में कुल 625 रन बनाए। जिसमें आठ अर्धशतक और एक शतक शामिल था। यही कारण है कि उनकी टीम को इस बार जायसवाल के कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
इसके अलावा हाल में ही खेली गई भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पांच टेस्ट मैचों में जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। भारत ने इस टेस्ट सीरीज 4-1 से अपने नाम किया था और इसमें युवा बल्लेबाज जायसवाल ने अहम भूमिका रही। उन्होंने सीरीज की कुल 9 पारियों में 712 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी का स्ट्राइक रेट 79.91 का रहा। अगर बात करें औसत की तो वो 89.00 का रहा। इस पूरी सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने 68 चौके और 26 छक्के लगाए। इसके अलावा उनके टेस्ट करियर का पहला दौहरा शतक भी इसी सीरीज में निकला है।
IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, कुणाल राठौड़, डोनोवन फरेरा, टॉम कोहलर-कैडमोर, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, आबिद मुश्ताक, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, एडम जम्पा, नंदे बर्गर, आवेश खान।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 में SRH के इन दो खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, पल भर में बदल सकते हैं खेल
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।