फुटबॉल वर्तमान समय में दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल में से एक है। इसके खिलाड़ियों को दुनियाभर से प्यार मिलता है। दुनिया भर में चल रहे फुटबॉल लीग में खिलाड़ी जमकर दौलत और शौहरत कमाते हैं। खैर ये तो बात रही इनके कमाई और फैन फॉलोइंग की। अब बात करते हैं कि आज के समय में दुनिया किस फुटबॉलर को सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मानती है।
आज के समय में फुटबॉल की दुनिया में दो खिलाड़ियों का नाम हमेशा चर्चा में रहता है। इसमे पहला नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो का और दूसरा नाम लायोनल मेसी है। फुटबॉल फैंस के बीच कई बार इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए वाद-विवाद भी हो जाता है। लेकिन 2022 के विश्व कप के बाद एक महान एथलीट ने इन दोनों में एक खिलाड़ी को फुटबॉल का जादूगर करार दे दिया। जी, हां हम स्विट्जरलैंड के महान टेनिस स्टार रॉजर फेडरर की बात कर रहे हैं।

पूर्व में नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने मेसी को फुटबॉल का जादूगर बताया है। बता दें कि लोकप्रिय मैगजीन TIME मैगजीन ने साल 2023 में दुनिया के 100 सबसे असदरदार लोगों की सूची में लायोनल मेसी को भी जगह दी है। इसी कड़ी में रॉजर फेडरर ने भी TIME मैगजीन को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने मेसी को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बताया है। फेडरर ने बताया कि 35 साल की उम्र में भी मेसी लगातार बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। फेडरर की माने तो मेसी की जादूगर की तरब फुटबॉल के ड्रिबल करते हैं। उनके पास गेंद को एक ही एंगल से पास करने का अनौखा तरीका है। ये काम किसी कलाकार की तरह लगता है।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में संपन्न हुए फीफा विश्व कप में लियोनल मेसी की बदौलत उनकी टीम ने फ्रांस को हराया था और विश्व कप की ट्रॉफी उनके देश के नाम की थी। इसके बाद से मेसी की विश्व स्तर पर और ज्यादा लोकप्रियता बढ़ने लगी थी। साल 1983 में अर्जेंटीना विश्व कप जीतने में कामयाब रही थी।

