IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को फिर से मिलेगा अपनी पुरानी टीम का साथ, जानिए कैसे

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस बार फिर से कई टीमें अपने पुराने खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है। क्यूंकि इन टीमों को अपने खिलाड़ियों को मजबूरी में रिलीज करना पड़ा था।

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस बार फिर से कई टीमें अपने पुराने खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है। क्यूंकि इन टीमों को अपने खिलाड़ियों को मजबूरी में रिलीज करना पड़ा था। इस बार इन सभी टीमों को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ 6 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिली थी।

IPL 2025 Mega Auction: IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने किया ऐलान, इस तारीख को आयोजित किया जाएगा मेगा आक्शन
IPL 2025 Mega Auction: IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने किया ऐलान, इस तारीख को आयोजित किया जाएगा मेगा आक्शन

इन खिलाड़ियों में 5 ही कैप्ड खिलाड़ी हो सकते थे। इसी वजह के चलते हुए इन टीमों को अपने लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी रिलीज करना पड़ा था। तभी तो अब एक बार फिर से आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा ऑक्शन में टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए कोई भी कीमत दे सकती हैं।

शार्दुल ठाकुर :-

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। क्यूंकि शार्दुल ठाकुर कमाल की गेंदबाजी के साथ – साथ शानदार बल्लेबाजी भी कर लेते है।

Shardul Thakur
image source vis getty images

इसके अलावा वह सीएसके के लिए कई मौके पर शानदार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। तभी तो अब ऐसे में आईपीएल 2025 (IPL 2025)  के मेगा ऑक्शन में सीएसके की टीम एक बार फिर से उनको अपने साथ जोड़ सकती है।

IPL 2025 ट्रेंट बोल्ट :-

राजस्थान रॉयल्स ने मैच के शुरुआत और डेथ ओवर में घातक गेंदबाजी करने वाले न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज को आईपीएल 2025 (IPL 2025) मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। वहीं पिछले आईपीएल सीजन 2024 में खेलते हुए भी बोल्ट ने 16 विकेट चटकाए थे।

सम्बंधित खबरें
Trent Boult
image source vis getty images

तभी तो अब एक बार फिर से आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अनुभवी गेंदबाज को फिर से अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।

नूर अहमद :-

गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए इस अफगानी स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने कमाल का प्रदर्शन किया है। क्यूंकि नूर अहमद एक कमाल के स्पिनर हैं। लेकिन फिर भी गुजरात की टीम ने उनको इस बार रिलीज कर दिया था।

Noor Ahmed
image source vis getty images

लेकिन अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में यह टीम इस खिलाड़ी को एक बार फिर से अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।

वॉशिंगटन सुंदर :-

अभी हाल ही में वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। वह एक शानदार ऑलरउंडर खिलाड़ी हैं। लेकिन फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उनको इस बार रिलीज कर दिया था।

Washington Sundar
image source vis getty images

लेकिन अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले हैदराबाद की टीम अपने इस ऑलराउंडर को मोटी रकम के साथ अपने साथ दोबारा से जोड़ सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More