IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इन 5 विकेटकीपरों पर जमकर बरसेगा पैसा
IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन इसी साल नवंबर के महीने में किया जाएगा। लेकिन अभी इस मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं इस बार कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे है जिनको रिटेन नहीं किया है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मेगा ऑक्शन इसी साल नवंबर के महीने में किया जाएगा। लेकिन अभी इस मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं इस बार कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे है जिनको रिटेन नहीं किया है। तभी तो अब उन पर इस (IPL 2025) होने वाले मेगा ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश होने वाली है।
इस बार खास तौर से विकेटकीपर कैटेगरी में जब कुछ खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे तो उन पर सभी टीमें बोली के लिए टूट पड़ेंगी। क्यूंकि ये सभी विकेटकीपर ऐसे खिलाड़ी है जो केवल विकेटकीपिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी के लिए भी टीम के विकल्प हो सकते है। तभी तो इस बार (IPL 2025) इन सभी खिलाड़ियों पर सभी टीमें पैसा खर्च करने में जरा सा भी संकोच नहीं करेगी।
IPL 2025 ईशान किशन :-
इस समय यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहा है। वहीं इस बार इस खिलाड़ी को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन नहीं किया है। वहीं इस बार विकेटकीपर की कैटेगरी में ईशान किशन का नाम ऑक्शन में आने वाला है। क्यूंकि इस खिलाड़ी को पिछले सीजन में मुंबई ने 15.25 करोड़ में रिटेन किया था। यह बल्लेबाज अपनी विकेटकीपिंग के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाजी के भी मशहूर हैं।
ऋषभ पंत :-
इस समय भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ काफी शानदार फॉर्म में चल रहे है। वहीं यह खिलाड़ी पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन अबकी बार इस टीम ने (IPL 2025) उनको रिटेन नहीं किया है। तभी तो इस बार यह स्टार खिलाड़ी कई टीमों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं इस बार ऐसा माना जा रहा है कि यह खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी के रूप में बिकेगा।
केएल राहुल :-
पिछले सीजन में केएल राहुल लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान थे। लेकिन इस बार उनको इस टीम ने (IPL 2025) रिटेन नहीं किया है। वहीं यह बल्लेबाज अपनी शानदार विकेटकीपिंग के लिए भी जाने जाते है। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने आरसीबी, पंजाब और लखनऊ के लिए भी विकेटकीपिंग की है। वहीं इसके अलावा यह खिलाड़ी सभी टीमों के लिए कप्तानी का विकल्प भी है। इसके चलते ही उनपर अबकी बार बड़ी बोली लग सकती है।
जितेश शर्मा :-
यह खिलाड़ी पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा था। लेकिन इस बार उनकी टीम ने (IPL 2025) उनको रिटेन नहीं किया है। क्यूंकि यह बल्लेबाज विकेटकीपिंग के साथ-साथ विध्वंसक बल्लेबाजी करने की भी क्षमता रखता है। वहीं आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब की टीम ने उनको केवल 20 लाख में खरीदा था। तभी तो इस बार उनपर भी इस मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।
जोस बटलर :-
यह खिलाड़ी आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। लेकिन अबकी बार इस सीजन के लिए उनको राजस्थान की टीम ने (IPL 2025) रिटेन नहीं किया है। वहीं राजस्थान की टीम के लिए बटलर बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते थे। लेकिन इस बार के ऑक्शन में बटलर को लेकर विकेटकीपिंग का भी विंडो खुल गया है। वहीं इसके अलावा अब आईपीएल में जोस बटलर के रिकॉर्ड को देखते हुए उन पर ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।