BFI Election: इस समय भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक बार फिर से उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ ने अजय सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए उनका सीधा मुकाबला असम मुक्केबाजी संघ के सचिव कलिता और हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष भंडारी से होने वाला है।

इस समय भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं इस समय वर्तमान अध्यक्ष अजय सिंह लगातार तीसरी बार इस पद को हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इसके लिए चुनाव गुरुग्राम में 28 मार्च को बीएफआई की वार्षिक आम बैठक के दौरान होने वाला है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 मार्च थी। इस बार अजय सिंह को चुनाव में महासचिव हेमंत कलिता और उपाध्यक्ष राजेश भंडारी से सीधे चुनौती मिलने वाली है।
उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ ने किया अजय सिंह के नाम का प्रस्ताव :-

वर्तमान में अध्यक्ष अजय सिंह के नाम का प्रस्ताव एक बार फिर से उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ ने किया है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए उनका मुकाबला असम मुक्केबाजी संघ के सचिव कलिता और हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष भंडारी से होने वाला है। इसके अलावा भंडारी ने उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद के लिए भी अपना आवेदन किया है। यह पद वर्तमान में भी उन्हीं के पास ही है। जबकि केरल राज्य मुक्केबाजी संघ के सचिव डी चंद्रलाल इस अध्यक्ष पद के चौथे दावेदार हैं।
अनुराग ठाकुर नहीं लड़ सकेंगे चुनाव :-
भारत के पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भी इस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की उम्मीद थी। इस बीच हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ ने अपने प्रतिनिधि के रूप में उनका नाम भेजा भी था।

लेकिन उनका नाम उस मतदाता सूची में ही नहीं था जिसको अजय सिंह ने अंतिम रूप दिया था। इसके अलावा कलिता ने हालांकि उन्हें एक अलग सूची में शामिल किया था। लेकिन चुनाव अधिकारी आर के गौबा ने स्थापित मानदंडों का पालन करते हुए बीएफआई प्रमुख द्वारा दी गई सूची को मंजूरी दे दी।
इस बार सचिव पद के लिए कई दावेदार :-
इस बार सचिव पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के प्रमोद कुमार, कर्नाटक के सतीश एन, ओडिशा के अनिल कुमार बोहिदार और निवर्तमान कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।

इस बार कोषाध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय ने भी नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा आठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और इतनी ही संख्या में क्षेत्रीय संयुक्त सचिव भी चुने जाएंगे। इन नामांकन की जांच मंगलवार यानि आज होनी है। जबकि वैध नामांकन और नाम वापसी की सूची 19 मार्च को जारी की जाएगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।